“स्वच्छता ही सेवा” मिशन के तहत बिहार सेक्टर मुख्यालय, के.रि.पु.बल, राजीव नगर कैम्प परिसर व आस- पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर चलाया गया स्वच्छता अभियान | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

“स्वच्छता ही सेवा” मिशन के तहत बिहार सेक्टर मुख्यालय, के.रि.पु.बल, राजीव नगर कैम्प परिसर व आस- पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर चलाया गया स्वच्छता अभियान | New India Times

पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री ओंकार सिंह चाड़क, बिहार सेक्टर, के0रि0पु0बल की नेतृत्व में “स्वच्छता ही सेवा” मिशन के तहत बिहार सेक्टर मुख्यालय, के0रि0पु0बल, राजीव नगर कैम्प परिसर व आस- पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में श्री एच.एस. मल्ल, पुलिस उप महानिरीक्षक, श्री सतीश कुमार लिंडा, कमाण्डेंट, श्री अनिल बिष्ट, कमाण्डेंट, अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों ने भाग लिया।

इस अभियान में बिहार सेक्टर मुख्यालय, के0रि0पु0बल के अधिकारियों एवं जवानों ने मिलकर कैम्प परिसर व आस-पास के इलाकों में फैले गंदगी व जंगल- झाड़ को साफ किया तथा यत्र तत्र फेंके कूड़े को उठाकर डस्टबीन में डाला।

“स्वच्छता ही सेवा” मिशन के तहत बिहार सेक्टर मुख्यालय, के.रि.पु.बल, राजीव नगर कैम्प परिसर व आस- पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर चलाया गया स्वच्छता अभियान | New India Times

स्वच्छता अभियान के आरंभ में श्री ओंकार सिंह चाड़क, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बिहार सेक्टर ने मुख्यालय में उपस्थित अधिकारियों, जवानों को अपने आस पास के इलाकों को साफ व स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई साथ ही स्वच्छता से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता से ही हम निरोग रह सकते हैं। स्वच्छता जन जन का अभियान है और जन भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक लोगों को आगे आना चाहिए। आज का बढ़ता हुआ प्रदूषण संपूर्ण मानव-जाति के लिए अभिशाप बन गया है। इसी कारण पूरे भारत वर्ष में स्वच्छता अभियान पर विशेष बल दिया जा रहा है।

ज्ञात हो कि सुश्री चारु सिन्हा, भा0पु0से0 पुलिस महानिरीक्षक, बिहार सेक्टर, के0रि0पु0बल के दिशा -निर्देशन में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत बिहार सेक्टर के सभी बटालियनों में दिनांक 14/09/19 से 02/10/19 तक स्वच्छता अभियान वृहद पैमाने पर चलाया गया।

इसी प्रकार बिहार राज्य के सभी नक्सल- प्रभावित सुदूरवर्ती इलाकों में भी स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक चलाया गया एवं लोगों को जागरुक किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article