कंटेनर ने आटो रिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा के एलपीजी टैंक में लगी आग, एक की मौत तीन घायल | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

कंटेनर ने आटो रिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा के एलपीजी टैंक में लगी आग, एक की मौत तीन घायल | New India Times

बुधवार की देर शाम धूलिया तहसील के अजंग गांव के समीप जलगांव-सूरत महामार्ग पर कंटेनर और ऑटो रिक्शा की भिंड़त होने पर अचानक से ऑटो रिक्शा में विस्फोट होने से ऑटो में सवार शांताबाई सीताराम भिल नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो चालक समेत तीन लोग बुरी तरह से घयाल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु धुलिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ज़िले में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से वाहनों में एलपीजी सब्सिडी सिलेंडरों से खुलेआम वाहनों समेत ऑटो रिक्शा में गैस भरी जाती है जिसके चलते आज ऑटो रिक्शा चालक को जान गवानी पड़ी है। एक ओर सरकार धुएँ की जांच ऑन लाइन करने की सख्ती कर रही है वहीं पर परिवहन विभाग के फ्लाइंग स्क्वाड की लापरवाही बरतने के कारण ज़िले में बड़े पैमाने पर वाहनों में एलपीजी सिलेंडरों से गैस रिफिल की जा रही है जिसकी ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। वही पर एलपीजी सिलेंडर की काला बाजारी करने वालों के अच्छे दिन आ गए इस तरह की चर्चा जोरों पर है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक ऑटो रिक्शा धूलिया से पारोला की दिशा में जा रही था इसी दौरान जलगांव से सूरत की दिशा में जाने वाले कंटेनर ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण एलपीजी की ऑटो रिक्शा में शॉर्ट सर्किट होकर एलपीजी टंकी में विस्फोट हो गया। कंटेनर ने ऑटो रिक्शा को इतनी भीषण टक्कर मारी की उसके परखच्चे हवा में उड़ गए और ऑटो चालक स्टेयरिंग में दब गया तभी अचानक से वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से रिक्शे में आग लग गई देखते ही देखते एलपीजी की टंकी में विस्फोट होने से आटो में सवार शांताबाई सीताराम भिल नामक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। ऑटो में सवार आनंदा शिवराम भदाने 45, प्रमिला बाई भीमराव भदाने 56, वैशाली श्रवण माली बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। इस दुर्घटना के कारण सूरत जलगांव महामार्ग की यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article