अध्यापक के बाइक की डिग्गी से दिनदहाड़े हुई एक लाख रुपये की चोरी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अध्यापक के बाइक की डिग्गी से दिनदहाड़े हुई एक लाख रुपये की चोरी | New India Times

अध्यापक की बाइक की डिग्गी से दिनदहाड़े एक लाख रुपए की चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार नेहाल गंज थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर में एसबीआई बैंक अंदर से वापस आए अध्यापक के बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपए पार कर दिए गए। अध्यापक के रुपए बाइक की डिग्गी से निकल जाने से कचहरी परिसर में सनसनी फैल गई। पीड़ित अध्यापक अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि वह अपने दोस्त के रुपए बैंक में जमा कराने आया था। पीड़ित ने घटना की सूचना न्यायालय गंज थाना को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शहर में नाकाबंदी कराई लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस चोर को पकड़ नहीं पाई थी।

By nit