कर्नाटक उर्दू अकादमी के तत्वाधान में आयोजित मुशायरे में बुरहानपुर की नुमाइंदगी करेंगे अफ़ज़ाल दानिश | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कर्नाटक उर्दू अकादमी के तत्वाधान में आयोजित मुशायरे में बुरहानपुर की नुमाइंदगी करेंगे अफ़ज़ाल दानिश | New India Times

कर्नाटक उर्दू अकादमी बेंगलुरु के तत्वधान में 73 वें जश्न ए आज़ादी के अवसर पर राष्ट्रीय एकता के प्रोत्साहन के लिए 23 अगस्त 2019 शुक्रवार को शाम 7:30 बजे दाना पैलेस, रिंग रोड, टिमकूर में एक अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित किया गया है, जिसने बुरहानपुर क्षेत्र की नुमाइंदगी के लिए अफज़ाल दानिश का चयन किया गया है।

अफज़ाल दानिश ने बताया कि वह इस मुशायरे में इंशा अल्लाह शिरकत करके बुरहानपुर की नुमाइंदगी करेंगे । अतिथि कवि एवं अतिथि कवियत्रियों में मुबीन मुनव्वर , क़मर एजाज़ औरंगाबाद, अना देहलवी, शकील जहीराबादी, शबाना शबनम उज्जैन, शमीम राज सरोशी बेंगलुरु ,क़मर सुरूर अहमदनगर ,आयशा चांद मैसूरी ,हसन अली खां हसन चन पट्टन, इरफ़ान शाह नूरी, बसीर राज टिमकूर , नुसरत रहीम चिकमंगलूर, डॉक्टर महजबीन ग़ज़ाला मैसूर , शाक़िब मलाडी इचलकरंजी, नातिक़ अलीपुरी ,आरिफ मतीन टिमकूर, अज़ीज़ दाग़ बेंगलुरु ,गौहर अब्बास करगावल को आमंत्रित किया गया है। इस मुशायरे का संचालन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर एवं मंच संचालक शफ़ीक़ आबिदी बेंगलुरु करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article