रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ/भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाज़ार गर्म है। लोग सिंधिया के जल्द भाजपा में शामिल होने के कयास लगा रहे हैं।
मोदी सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाने पर कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समर्थन क्या कर दिया कि मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों की अफवाहों और सोशल मीडिया ने सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अफवाह उड़ा दी। सिंधिया का भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पर इसको और बल मिल गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा के नेता इस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के मंत्री और नेता इसे कोरी अफवाह और भाजपा का षड़यंत्र बता रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंधिया के भाजपा में शामिल होने का इनकार कर चुके हैं वही जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और महिला एवं बाल विकास मंत्री इमारती देवी ने भी इसे अफवाह बताया है।
वही सोशल मीडिया से जुड़े भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तो भाजपा की सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री तक बना दिया है लेकिन अभी तक ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से इन अफवाहों पर न कोई प्रतिक्रिया आई हैं और न ही कोई संकेत मिले हैं।
बहरहाल राजनीति एक मैदान में हो रहा एक क्रिकेट मैच की तरह है, आखरी बाल तक क्रिकेट में कब क्या हो जाए कोई नहीइ जानता, उसी तरह राजनीति में कब कोई पाला बदलकर विरोधी पार्टी में शामिल हो जाए ये भी कोई नहीं जानता लेकिन ये तो वक्त बताएगा की मध्य प्रदेश की सियासी पिच पर कौन सिक्स मारता है और कौन क्लीन बोल्ड होता है।
