अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

19 जुलाई को रात्रि करीब 11.00 बजे श्रीमती शकुंतला सिंह महामना एक्सप्रेस से उतरकर अपने भतीजे समरवीर सिंह के साथ स्कूटर पर मेन स्टेशन भोपाल द्वारिका पुरी कालोनी थाना कमला नगर भोपाल आ रही थीं कि हरीश चौक के पास स्कूटर सवार दो लुटेरों ने उनके लेडीज पर्स को चलते स्कूटर से लूट लिया। शकुंतला सिंह की सूचना पर पुलिस द्वारा लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन श्री योगेश देशमुख तथा उप पुलिस महानिरीक्षक शहर रेंज श्री इरशाद वली द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक दक्षिण क्षेत्र श्री संपत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 01 श्री अखिल पटेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक टीटी नगर संभाग श्री उमेश तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी श्री आलोक श्रीवास्तव द्वारा गठित कमला नगर पुलिस की विशेष टीम को लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई हैं।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये नतीजे में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हासिल हुऐ जिन्हें कडी से कडी जोड़ते हुऐ एक हफ्ते के अंदर कमला नगर पुलिस द्वारा आरोपियो तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की गई। पकड़े गये दोनों आरोपी शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के निवासी हैं एवं पिछले एक हफ्ते में कोहेफिजा, तलैया तथा कमला नगर थाना क्षेत्र में तीन वारदातें अंजाम देना कबूल कर चुके हैं। अपराध में प्रयुक्त स्कूटर तथा कमला नगर के अपराध में लूटे गये रूपये मोबाइल तथा पर्स के अवशेष भी पुलिस द्वारा बरामद किये जा चुके हैं।
दोनों आरोपी अत्यंत शातिर अपराधी हैं। वे लूटे गये मोबाइल इस्तेमाल नहीं करते थे तथा सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य जला कर नष्ट कर देते थे, सिर्फ नगदी रूपये निकालकर मोबाइल, दस्तावेज, पर्स आदि जला देते थे।पुलिस द्वारा जलाये हुये अवशेष तथा एक जला हुआ मोबाइल तथा एक साबुत मोबाइल बरामद कर लिया है। कोहेफिजा तथा तलैया की बारदातों के भी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर लिये गये हैं। इन दोनों आरोपियों से भोपाल की अऩ्य वारदातों की भी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
आरोपियों के नाम व पता
1. लक्ष्मण उर्फ तेजी पिता स्व. नन्नूलाल (अनुसूचित जाति) उम्र 19 साल निवासी ब्लाक बी-7 फ्लैट एफ-7 बाजपेयी नगर थाना शाहजहानाबाद भोपाल।
2. शानू उर्फ दीपक विछेले पिता सियाराम विछेले उम्र 19 साल जाति अनुसूचित जाति निवासी ए-5 मल्टी जी-7 बाजपेयी नगर मल्टी थाना शाहजहानावाद भोपाल।
बरामद मसरूका
1. एक मोबाईल नोकिया कंपनी का, नगदी 900/- रूपये- आरोपी शानू से।
2. एक सैमसंग कंपनी का मोबाईल, एटीएम, लेडीज पर्स के अवशेष, नगदी 1100-/ रूपये- आरोपी लक्ष्मण से।
3. अपराध मे प्रयुक्त होंड़ा डियो स्कूटर क्रमांक MP04 UD 6223,
लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं लूट का माल बरामद करने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली पुलिस टीम-
1.थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव 2. उनि कृपाशंकर सिंह 3. सउनि उपेंद्र सिंह 4. आर.3661 कपिल कौशिक 5. आर 2529 बृजकिशोर जादौन 6. आर 1806 रिषि तिवारी , 7. मुखविर द्वारा आर. 3661 कपिल कौशिक।
