झांसी के वार्ड नंबर 48 के पार्षद सुलेमान अहमद ने जन सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, समस्याओं के संज्ञान में आते ही पार्षद ने दिलाई समस्याओं से निजात, लोगों ने पार्षद का किया सम्मान | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झांसी के वार्ड नंबर 48 के पार्षद सुलेमान अहमद ने जन सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, समस्याओं के संज्ञान में आते ही पार्षद ने दिलाई समस्याओं से निजात, लोगों ने पार्षद का किया सम्मान | New India Times

झाँसी नगर के वार्ड नंबर 48 के पवर्तमान पार्षद श्री सुलेमान अहमद मंसूरी ने जन सुनवाई में अपने निवास कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं को दूर करवाने के लिए तुरंत कमद उठाते हुए कई समस्याओं से लोगों को निजात दिला दी।

झांसी के वार्ड नंबर 48 के पार्षद सुलेमान अहमद ने जन सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, समस्याओं के संज्ञान में आते ही पार्षद ने दिलाई समस्याओं से निजात, लोगों ने पार्षद का किया सम्मान | New India Times

वार्ड नंबर 48 के वासियों ने बताया कि वर्तमान में बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी भरने की समस्या बहुत हो रही है एवं नालियों की साफ़ सफ़ाई न होने की वजह से घरों में पानी भर जाता है और वहीं इतवारी गंज से नाले का पानी ओवरफ्लो होने के कारण लोगों के आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसमें स्कूली बच्चों को जल भराव का सामना करना पड़ता है और बच्चे घरों को काफ़ी देर से पहुंच पाते हैं एवं मर्करी लाईट भी काफ़ी बन्द पड़ी है। जब ये समस्याएं वर्तमान पार्षद सुलेमान अहमद मंसूरी के संज्ञान में आई तो तत्काल रात में ही पार्षद सुलेमान मंसूरी ने विधुत विभाग कर्मचारियों को तत्काल स्ट्रीट लाईट सही करने के आदेश जारी किए तभी रात में ही करीब 8 बजे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रात में ही मेवतीपुर, ईतवारीगंज एवं और भी कई जगह रात में ही ट्रीट लाईट चालू कराई। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो इतवारीगंज का बड़ा नाला जिससे सबसे ज़्यादा निवासियों एवं राहगिरों के आने जाने में जल भराव का सामना करना पड़ता था उस बड़े नाले की तल स्थल से पूरी सफ़ाई कराई। पार्षद के कार्यों से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

झांसी के वार्ड नंबर 48 के पार्षद सुलेमान अहमद ने जन सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, समस्याओं के संज्ञान में आते ही पार्षद ने दिलाई समस्याओं से निजात, लोगों ने पार्षद का किया सम्मान | New India Times

वहीं जल भराव जैसे संकट को पार्षद सुलेमान मंसूरी एक चुनौती मान कर चल रहे हैं जिसके चलते उन्होंने मेवतीपुरा से लेकर इतवारी गंज तक नालियों के सफ़ाई के साथ साथ नए तरीके से दोबारा निर्माण कराने का निर्णय लिया और नालियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करा दी है जिससे पूरे वार्ड संख्या 48 के बच्चे बच्चे के मुँह पर सुलेनाम अहमद पार्षद का नाम सुना जा रहा है। उनकी कार्य शैली उनकी कार्यो से दिखाई दे रही है जिससे सुलेमान अहमद मंसूरी पार्षद लोगों के दिलों में अपना एक मुक़ाम बना चुके हैं। वह हर दिन अपने निवास कार्यालय में बैठक कर जन सुनवाई करते हैं और लोगों की समस्याओं का निवारण भी करते हैं चाहे वह शासनीय हो या प्रशासनीय। पार्षद सुलेमान अहमद मंसूरी अपने वार्ड के लोगों के किये रात्रि में भी सहायता करने से नहीं कतराते हैं। देखा जाए तो क्षेत्रवासियों से पार्षद सुलेमान जी की तारीफ़ और कार्यशैली से सारा वार्ड रौशनी से जग मग रहता है एवं लोग उनके उज्वल भविष्य की कामना करते नज़र आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेरे वार्ड संख्या 48 के वर्तमान पार्षद सुलेमान अहमद जी जैसे सभी पार्षद ऐसे हो जाएं तो झाँसी नगर में कभी जल भराव या बिजली जैसी समस्या फ़ौरन हल हो जाए। सभी के मुख से पार्षद सुलेमान अहमद की प्रशंसा सुनने को मिल रही है।

By nit