रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन ने “एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान” के नारों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार राजेश सोरते को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर 12 गरीब आदिवासि किसानों की हत्या कर नरसंहार किया गया है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की तहसील घेरवाद में नोकरशाहों और भू-माफियाओं की मिली भगत के चलते गरीब आदिवासियो की जमीनें हड़पने की तिकड़में लगाकर 12 गरीब आदिवासी भाइयों की जान लेली गई। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इस बात को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के द्वारा मेघनगर तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार राजेश सोरतें को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा ओर कहा गया के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें फांसी की सजा दी जाये साथ ही यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा आदिवासीयो को लेकर जो अपशब्द कहे गए है उस को भी संज्ञान में लेकर उन पर भी उचीत कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर जयस के कैलाश सेहलोत, दिलीप डामोर, हेमंत गरवाल, दिनेश सेहलोत, दिनेश वसुनिया, अरूण ओहारी, सहीत समस्त आदिवासी युवा मौजूद थे।
