डी.आई.जी अशोक गोयल ने कैलारस रेस्ट हाउस में सुनीं जनता की शिकायतें और किया त्वरित निराकरण | New India Times

संदीप शुक्ला/चेतन रजक, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डी.आई.जी अशोक गोयल ने कैलारस रेस्ट हाउस में सुनीं जनता की शिकायतें और किया त्वरित निराकरण | New India Times

मुरैना जिले की कैलारस तहसील में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में डीआईजी चम्बल रेंज अशोक गोयल जनता के बीच में उपस्थित हुईं और शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनीं। जिला पुलिस मुरैना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों जिसमे थाना कैलारस, थाना पहाड़गढ़, सबलगढ, जौरा की जनता अपनी अपनी शिकायतों के निराकरण करवाने हेतु शिविर में शामिल हुई थी।

डी.आई.जी अशोक गोयल ने कैलारस रेस्ट हाउस में सुनीं जनता की शिकायतें और किया त्वरित निराकरण | New India Times

कैलारस रेस्ट हाउस में डी.आई.जी अशोक गोयल ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए 30 शिकायतकर्ता का आपस में समझौता करवाया और जो अन्य शिकायतें अन्य विभागों की मिली उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया है।

इस मौके पर – श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, गोपाल किरण समाज सेवी संस्था, ग्वालियर, जहाँआरा (सी.सी. वीडियो वोलीटियर), एस.डी.ओ.पी.और जिले भर के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

प्रारंभ में पुलीस विभाग के अधिकारियों ने भावपूर्ण, आत्मीय, पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता प्रदान कर डीआईजी का स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article