एडवोकेट सैय्यद फरजंद अली राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस बने | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:एडवोकेट सैय्यद फरजंद अली राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस बने | New India Times

राजस्थान हाईकोर्ट के लिये एडवोकेट कोटे से आज 9 एडवोकेट के जस्टिस बनने के आदेश जारी हुये। जिनमें चित्तौड़गढ़ के मूल निवासी व जोधपुर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे सैय्यद फरजंद अली भी बनने वालों में एक जस्टिस हैं। नवनियुक्त जस्टिस सैय्यद फरजंद अली राजस्थान के न्यायीक इतिहास में एडवोकेट कोटे से बनने वाले दूसरे व वैसे छठे मुस्लिम जस्टिस हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट में मुस्लिम जस्टिस बनने वालों में पहले राजस्व मण्डल सदस्य रहते सर्विसेज कोटे से मालपुरा निवासी जस्टिस फारूक हसन नकवी फिर सर्विसेज कोटे से ही यूपी निवासी जस्टिस मोहम्मद असगर अली चोधरी व जस्टिस मोहम्मद यामिन थे। उनके बाद एडवोकेट कोटे से पहले सुजानगढ़ निवासी जस्टिस मोहम्मद रफीक व फिर सर्विसेज कोटे से झाड़ोद डीडवाना निवासी जस्टिस भंवरु खा थे। अब जाकर ऐडवोकेट कोटे से जस्टिस सैयद फरजंद अली बतोर हाईकोर्ट जस्टिस नियुक्त किये गये है। उक्त बने जस्टिस साहिबानो मे जस्टिस फारुक हसन व मोहम्मद यामीन अली के सेवानिवृत्ती के बाद निधन हो चुका है। एवं जस्टिस मोहम्मद असगर अली चोधरी व जस्टिस भंवरु खा सेवानिवृत्ती के बाद खिदमत ऐ खल्क मे लगे हुये है। जबकि जस्टिस मोहम्मद रफीक राजस्थान हाईकोर्ट में सीनियर जस्टिस क तौर पर कार्यरत हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article