रेत का अवैध खनन करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आॅल इंडिया कौमी तंजीम ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

रेत का अवैध खनन करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आॅल इंडिया कौमी तंजीम ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

यवतमाल जिला के हिंगणघाट तहसील के सोनेगांव (रिठ) में वर्धा नदी पर स्थित रेत घाट से पोकलैंड मशीन उप सेक्शन बोट की सहायता से रेत का अवैध उत्खनन करने वाले ठेकेदार पर कारवाई करने की मांग एक ज्ञापन ऑल इंडिया कौमी तंजीम के विदर्भ विभाग अध्यक्ष मो. आसिम अली ने कलेक्टर को दी है। इस शिकायत की प्रतिलिपियां उन्होंने राज्य महसूल विभाग के प्रधान सचिव, महसूल विभागीय आयुक्त नागपूर, जिला खनिज अधिकारी वर्धा, विभागीय अधिकारी हिंगणघाट तथा तहसीलदार हिंगणघाट को भी सौंपी गई है। सोनेगाव रेत घाट पर हो रहे अवैध खनन की शिकायत इससे पहले भी की गई थी लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई, यह बात भी इस ज्ञापन में बताई गई है।

रेत का अवैध खनन करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आॅल इंडिया कौमी तंजीम ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

इस रेत घाट पर उक्त ठेकेदार को नदी में से रेत मजदूरों द्वारा निकालने की अनुमती दी गई लेकिन नियमों का उल्लंघन कर यहां दो पोकलैंड मशीन एवं चार सेक्शन मशीन से नदी में से भारी मात्रा में 24 घंटे रेत निकाली जा रही है। बड़े बडे़ वाहनों से इस रेत की यातायात होने से इस गांव के एवं करीबी गांव के भी लोग परेशान हैं। इस अवैध रेत का उत्खनन करने से सरकार का रेव्हेन्यु भी डूबता है। इस संबध में प्रशासन तुंरत उचित कार्रवाई करे ऐसी मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है, अन्यथा तीव्र आंदोलन की चेतावनी भी ऑल इंडिया कौमी तंजीम के विदर्भ विभाग अध्यक्ष मो. आसिम अली ने दी है।

By nit