वाकडी अपहरण व हत्याकांड: मोहाड़ी के निकट मिली अपहृत विनोद की लाश, पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप, इलाके में फैला तनाव | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

वाकडी अपहरण व हत्याकांड: मोहाड़ी के निकट मिली अपहृत विनोद की लाश, पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप, इलाके में फैला तनाव | New India Times

जलगांव जिले के जामनेर तहसील के वाकडी गांव से 19 मार्च से लापता निर्दलिय ग्राम पंचायत सदस्य विनोद चाँदने की लाश मिलने से जहां परिजनों व समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया है वहीं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि पुलिस ने पहले तो एफआईआर दर्ज करने में आना कानी और बड़ी मुश्किल से एफआईआर दर्ज भी की तो नामजद मुख्य आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई।

वाकडी अपहरण व हत्याकांड: मोहाड़ी के निकट मिली अपहृत विनोद की लाश, पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप, इलाके में फैला तनाव | New India Times

वाकडी गांव के विनोद चाँदने 19 मार्च को अचानक गायब हो गया था जिस मामले में अपहरण के पुख्ता सबुत मिलने के बाद राजेंद्र चाँदने कि तहरीर पर आरोपी शेखर वाणी, महेंद्र राजपुत, नामदार तडवी, विनोद देशमुख के खिलाफ़ धारा 363, 364, 120 ब, 341 व अनू जाति अत्याचार निवारण कानून की धारा 3 (2) ब के तहत मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद लापता विनोद कि तलाश में पुलिस ने कोताही बरती तथा आरोपियों के प्रति प्रशासन द्वारा बरते जा रहे स्नेहपुर्ण व्यवहार के कारण 27 मार्च को मातंग समाज ने पीडित के पक्ष में रास्ता रोको आंदोलन किया जिसके बाद देर सवेर जागी पुलिस प्रशासन ने विनोद की तलाश में सघन अभियान चलाया और 28 मार्च की दोपहर तहसील के मोहाडी के निकट विनोद की सड़गल चुकी लाश बरामद की गयी। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि अंजान लाश विनोद की ही है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए अपहृत विनोद के परीवार वालों को बुलवा लिया जहां मृतक के जिस्म पर पहने कपडों तथा शारीरिक मानदंडों के चिकित्सा के बाद इस बात किवी पुष्टि हुई कि लाश विनोद की ही है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए जलगांव सरकारी अस्पताल रवाना किया है जहां विनोद के आक्रोशीत परिजनों ने प्रशासन से दो टूक कहा कि जब तक विनोद का मुख्य हत्यारा शेखर वाणी गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह शव को कब्जे में नहीं लेंगे।

इस बीच NIT संवाददाता ने मृतक के भाई विजय से संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया तो विजय ने बताया कि मोहाडी के निकट मिली लाश विनोद की ही है और हम सब परिजनों ने प्रशासन से स्पष्ट कहा है कि जब तक विनोद के हत्यारे शेखर को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम लोग शव को कब्जे में नहीं लेंगे। जिस पर पुलिस ने कहा कि शेखर को हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन जब तक हम लोग प्रत्यक्ष यह देख नहीं लेते हैं कि शेखर गिरफ्तार किया गया है तब तक हम हमारे फैसले पर अटल हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने शेखर कि गिरफ्तारी को लेकर किसी भी तरह का सार्वजनीक खुलासा नहीं किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.