दो शातिर बदमाश तमंचे, जिंदा कारतूस व चरस की पोटली के साथ गिरफ्तार | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

दो शातिर बदमाश तमंचे, जिंदा कारतूस व चरस की पोटली के साथ गिरफ्तार | New India Times

थाना मान्धाता पुलिस ने दो शातिर बदमाश जिसमें गैंग के सरगना भी शामिल है को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बिना नम्बर की हीरो मोटर साइकिल, 2 तमंचा 315 बोर, 3 जिंदा कारतूस, एक पोटली चरस 200 ग्राम, एक चोरी की सैमसंग मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

बदमाशों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा 25 मार्च को दर्ज किया गया था जिसमें कुटिलिया टाइनी संचालक प्रभाकर पांडेय के ऊपर गोलियों से फायर किया गया था। उस समय 1 लाख 15 हजार की लूट करने की कोशिश की गई थी लेकिन टाइनी संचालक की दिलेरी से व भिड़ जाने के कारण उस समय बदमाशों ने मिर्ची का पाउडर भी चेहरा पर फेंक दिए थे और कुल 5 फायर भी किये थे। इस मामले में कुछ लोग नामजद हो गए हैं जिसमें लुटेरे संतोष कुमार सरोज पुत्र किशोरी लाल सरोज निवासी ग्राम पूरे बैष्णो कटरा गुलाब सिंह, दूसरा पुनीत कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी बलिकरन गंज को दो लोग चेकिंग के दौरान हरखपुर की पुलिया के पास पकड़े गए दो शातिर लुटेरे जिसमें सरगना भी है को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पुलिस के ऊपर गोली चलाने वाला अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उनके नाम सनी उर्फ आशिक अली पुत्र शौकत अली निवासी अकोढ़ीया व अफसर पुत्र अब्बास अली निवासी मान्धाता की तलाश में पुलिस लगी है।

लुटरों को पकड़ने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर राज्याभिषेक मिश्रा, सब इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह सहित चार सिपाही हवलदार राजेन्द्र यादव, हवलदार श्रीकांत तिवारी, मुकेश यादव, नारायण निषाद सिपाही शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.