बहराइच जिले में रेत माफिया सक्रिय, अवैध खनन पर अंकुश लगाने में प्रशासन नाकाम | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​बहराइच जिले में रेत माफिया सक्रिय, अवैध खनन पर अंकुश लगाने में प्रशासन नाकाम | New India Timesबहराइच जिले में अवैध खनन करने वाले रेत माफियाओं पर अंकुश लगाने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। रिसिया मोड़ सरयू का तट हो या घाघरा का या फिर किसी और नदी का इन तटों पर गुलजार है खनन माफियाओं की मंडी। भोर होते ही इन तटों पर खनन करने वाले मजदूरों, ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रकों की आवाजाही शुरू हो जाती है। नदी के किनारों के अलावा खेतों में भी अवैध खनन बेखौफ ढंग से किया जा रहा है। देर रात तक नदी के तट और खेत अवैध खनन से गुलजार रहते हैं। लगता है धरती के सीने को चाक करने का अवैध काम करने वालों पर किसी का खौफ ही नहीं रह गया है। बालू का खनन कर उसे वाहनों पर लादकर बे रोक-टोक मंडियों में पहुंचाया जाता है।​बहराइच जिले में रेत माफिया सक्रिय, अवैध खनन पर अंकुश लगाने में प्रशासन नाकाम | New India Timesबात रामगांव थाना क्षेत्र की करें तो यहां सरयू नदी और गोंदौरा नाला खनन माफियाओं के लिए वरदान बना हुआ है। गम्भीरवा पुलिस चौकी से महज एक किमी की दूरी पर स्थित गोड़ियनपुरवा गांव के निकट नदी के किनारों पर अवैध बालू खदान का कारोबार देखा जा सकता है। खनन माफियाओं को प्रशासन व पुलिस का  जरा भी खौफ नही है। तभी तो दिन हो या रात बालू खदान होता रहता है। रायपुर के गोड़ियनपुरवा व भोगाजोत में अवैध बालू खनन का कारोबार अर्से से फल-फूल रहा है। शिकवा-शिकायत करने वालों को खनन माफिया धमकी भी देते रहते हैं। यहां के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस की सांठगांठ से धरती का सीना चाक किया जा रहा है। आरोप है कि बंधी-बंधाई रकम खनन माफिया पुलिस को पहुंचा रहे हैं। गोड़ियनपुरवा के पास तो खनन माफियाओं ने मंडी बना रखा है। इसे देखना हो तो जिला मुख्यालय से नानपारा मार्ग पर 14 किमी की दूरी पर बभनी पुल से पहले गंभीरवा बाजार जाने वाले रास्ते पर मात्र एक किमी अंदर जाने पर कहारनपुरवा गांव के करीब में ही गोड़ियनपुरवा गांव के किनारे खनन माफियाओं की मंडी दूर से ही दिखने लगती है। यहां बालू के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे रहते हैं। मजदूरों के पल-पल चल रहे फावड़े और ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लादे जा रहे बालू जिम्मेदार लोगों की निष्क्रियता की पुष्टि करने के लिए काफी हैं। वैसे तो एडीएम विद्या शंकर सिंह कहते हैं कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। बिना अनुमति के खनन करना अवैध है। उनके दावे की पोल यहां सजी खनन माफियाओं की मंडी खोलने के लिए काफी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article