मध्यप्रदेश में झाबुआ जिले के मेघनगर नगर परिषद में भी लोगों को मिल रहा है किसान ऋण माफी योजना का लाभ | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में झाबुआ जिले के मेघनगर नगर परिषद में भी लोगों को मिल रहा है किसान ऋण माफी योजना का लाभ | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर नगर परिषद में भी किसान कर्ज माफी योजना का लाभ फॉर्म भरकर किसान ले रहे हैं। मेघनगर नगर परिषद के अधिकारी श्री प्रमोद तोशनीवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की जय किसान फसल ऋण माफी योजना में जितने भी किसानों ने सहकारी समितियों से सरकारी बैंकों से ऋण नहीं लेने पर भी प्रदर्शित सूचियों में ऋण राशि होने का गुलाबी आवेदन दिया है ऐसे सभी प्रकरण की 5 फरवरी को आवेदन की अंतिम तिथि के तत्काल बाद लिस्ट तैयार की जाएगी और किसानों के नाम पर धोखाधड़ी या फर्जी लोन निकालने वालों के विरुद्ध सहकारिता विभाग द्वारा अपराधिक कार्यवाही जांच उपरांत कराई जाएगी। योजना में ऋण खातों की सूची प्रदर्शन के कारण ही ऐसे मामले उजागर होना सम्भव हो सके हैं। बैंकों से प्राप्त मास्टर डेटा शीट के आधार पर तैयार हरी (आधार कार्ड प्रमाणित) और सफ़ेद (ग़ैर-आधार कार्ड प्रमाणित) सूची में नाम या ऋण राशि या अन्य जानकारी से सहमति नहीं होने या दोनों लिस्ट में नाम नहीं होने पर ऐसे किसानों के गुलाबी फ़ॉर्म भरे जा रहे हैं। ऋण राशि अधिक होने के किसान के गुलाबी आवेदन पर ब्रांच में दोबारा ऑनलाइन पोर्टल पर रिकार्ड की चेकिंग करने और ऋण माफ़ी की सत्यापित राशि माफ़ करने का प्रावधान है। इसलिए यह निष्कर्ष निकाल लेना की प्रदर्शित सूची के आधार पर ही ऋण राशि माफ़ होगी सही नहीं है। सम्पूर्ण आवेदन भरवाने का आधार ही सूची सार्वजनिक कर दावे आपत्ति लेना है। सभी पात्रता रखने वाले किसानों के फ़सल ऋण की राशि जय किसान फ़सल ऋण माफ़ी योजना में नियमानुसार आवश्यक रूप से माफ़ किए जाने की व्यवस्था है। मेघनगर नगर परिषद के द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों किसानों के फॉर्म भरे जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article