सड़क चौड़ीकरण के लिए बनाए जा रहे नाली निर्माण में ठेकेदार ने किया घटिया सामग्री का इस्तेमाल | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ रायबरेली (यूपी), NIT:

सड़क चौड़ीकरण के लिए बनाए जा रहे नाली निर्माण में ठेकेदार ने किया घटिया सामग्री का इस्तेमाल | New India Times

रायबरेली जिला के खीरों कस्बे के शिवपुर में सड़क चौडीकरण कराये जाने में बनाई जा रही नालियों के अस्तित्व को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। मानक के विपरीत बन रही खीरों कस्बे के शिवपुर में सड़क के दोनों तरफ नालियों में सफेद मिटटी युक्त बालू का प्रयोग किया जा रहा है जिस कारण बनने के बाद ही प्लास्टर उखड़ने लगा है। कमीशनखोरी के चलते शिकायत के बावजूद जिम्मेदार न तो जांच करा रहे हैं और न ही ठेकेदारों को टाइट किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि उक्त नाली निर्माण में उखाड़ी गयी पुरानी ईट बिना गिट्टी को दबाये नीचे प्रयोग किया जा रहा है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए बनाए जा रहे नाली निर्माण में ठेकेदार ने किया घटिया सामग्री का इस्तेमाल | New India Times

इतना ही नही सीमेंट में बालू का अनुपात भी अप्रत्याशित रूप से अधिक है जिससे प्लास्टर के बाद ही उखड़ना शुरू हो गया है। बार बार हो रही बारिश से बनायी जा रही नाली की हालत और बदतर हो गयी है। सरकारी धन के दुरूपयोग से नागरिको में रोष देखा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article