बीएसपी नेता व ड्राइवर को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूना, फायरिंग में दो राहगीर भी घायल, पूरे इलाके में जबरदस्त सनसनी | New India Times

गणेश मौर्य, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

बीएसपी नेता व ड्राइवर को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूना, फायरिंग में दो राहगीर भी घायल, पूरे इलाके में जबरदस्त सनसनी | New India Times

अंबेडकरनगर जिले के हँसवर थाना क्षेत्र के स्थलवा पर आज सुबह तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीएसपी नेता को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया। इस फायरिंग में नेता के ड्राइवर व अन्य दो राहगीरों को भी गोली लगी है जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई है और राहगीरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने आज फिर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए सीएम योगी की कानून व्यवस्था को ललकारा है। हंसवर थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने बसपा के दिग्गज नेता जुरगाम मेंहदी पर अंधाधुन फायरिंग कर सीने को छलनी कर दिया जिसमें ड्राइवर को भी गोली लगी लेकिन जांबाज ड्राइवर ने मरते दम तक अपनी वफादारी को निभाया और गाड़ी की तेज रफ्तार कर जिला अस्पताल में लाकर रोक।

बीएसपी नेता व ड्राइवर को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूना, फायरिंग में दो राहगीर भी घायल, पूरे इलाके में जबरदस्त सनसनी | New India Times

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बसपा नेता को काफी दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी और वह सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन से सुरक्षा मांगी थी मगर सुरक्षा नहीं मिल पाई और आखिरकार बदमाशों ने आज उन्हें मौत के घाट उतार दिया। चश्मदीदों के अनुसार फायरिंग के दौरान पिस्टल से गोली मारी गई थी जिसमें जुरगाम मेंहदी व दो अन्य राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ चिकित्साकों ने जुरगाम मेंहदी व ड्राइवर को मृत्यु घोषित कर दिया है। मेंहदी के शरीर सहित सिर में कई गोली लगी है। नेता की मौत की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान विपिन कुमार मिश्रा द्वारा पीएसी पुलिस बल तैनात कर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिला अस्पताल में बसपा नेता मेंहदी की मृत्यु की सूचना से चारों तरफ सनसनी फैल गई है और हर कोई घटना की हकीकत जानने के लिए उत्सुक है। फिल्हाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जुरगाम मेंहदी के ऊपर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था जिसमें उन्हें सात गोली लगी थी लेकिन वह बच गए थे। बीएसपी नेता मेंहदी ने अपने ऊपर पुनः हमले की आशंका व्यक्त करते हुए स्थानीय पुलिस सहित उच्च अधिकारियों से सुरक्षा की मांग भी किया था मगर जिला प्रशासन ने सुरक्षा नहीं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.