मनीष गुप्ता, वसई – विरार (महाराष्ट्र), NIT:

बंगाली संस्कृति संघ सार्वजनिक दुर्गाउत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े हर्षो उल्लाश के साथ दुर्गा पूजा मनाया जा रहा हैं । काली माता मंदिर में रोज पूजा पाठ का कार्यक्रम होता है। २८ वर्षो से लगातार नालासोपारा अल्कापुरी काली माता मंदिर में देवी दुर्गा के मूर्ति का स्थापना किया जाता है, जिस तरह बंगाल में दुर्गा पूजा का कार्यक्रम होता है उसी तरह यहां पर भी दुर्गा पूजा पाठ करते है, बंगाल के लोग बड़ चढ़कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते है।

ऐसा माना जाता है कि माता के मूर्ति में बड़ी कृपा है। ५ दिन लगातार अलग अलग पूजा होता है, महाशास्ति, महाशप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी, महादशमी, व खोजा गिरिपूजा, काली पूजा, अंकुट उत्सव जैसे पूजा का कार्य ५ दिन तक लगातार होता रहता है। इस कार्यक्रम के आयोजक बंगाली संस्कृति संघ के अध्यक्ष श्री नरेश दास , सेक्रेटरी अनूप चक्रवर्ती , खजिनदार प्रदीप बेरा जी के द्वारा सम्पन्न हुआ। अनूप चक्रवर्ती के तरफ से नालासोपारा के सभी देवी भक्तो को माता रानी उनकी हर मनोकामनाएं पूरी करें।
