अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र),NIT;
पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना प्रभारी उमरी सीपीएस चौहान को लूट के मामले का पर्दाफाश करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है। लूट के मामले में पकड़े गए आरोपी पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड की ओर से 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। ज्ञात रहे कि 04 जुलाई 018 को फरियादी सत्यपाल बघेल अपनी भाभी सोनम के साथ आकर रिपोर्ट की थी कि मैं अपनी भाभी सोनम के साथ अपनी मोटरसाइकिल से कनावर किटी रास्ता होते हुए जा रहा था, तभी पीछे से दो मोटरसाइकिल पर तीन तीन लोग आए, दोपहर 15:30 बजे के करीब मेरी मोटरसाइकिल मेरी भाभी मोबाइल सोने आभूषण तथा रुपए मोबाइल लूट लिए थे। उमरी पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अ.क्र. 204/18, धारा 395 आईपीसी का मामला दर्ज कर किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उमरी सीपीएस चौहान कई संभावित स्थानों पर दबिश दी ओर लगातार कड़ी मेहनत करते हुए आखिरकार उक्त मामले का पर्दाफाश कर हीं दिया। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी….
- जितेंद्र पुत्र उदल यादव उम्र 22 वर्ष नि मोतीपुरा,
- रामु पुत्र रामकरन यादव उम्र 21 वर्ष ,
- छून्ना उर्फ गौरव पुत्र गुलाब यादव उम्र22 वर्ष नि उमरी,
- सुनील पुत्र शोभाराम विश्वकर्मा उम्र 21 नि देवगढ़,
- विजेंद्र पुत्र मान सिंह यादव उम्र 22 वर्ष नि देवगढ़ थाना उमरी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
घटना में 2 अपाचे मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी से माल भी बरामद किया है तथा उक्त मामले में नामजद शेष आरोपी पिंटू उर्फ विजेंद्र पुत्र धर्म सिंह यादव उम्र 25 नि जवाहर पुरा थाना देहात की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयास कर रहीं है। पिछले 2 माह में थाना उमरी को लगतार तीसरी सफलता हासिल हुई है।
