"मिल बाँचे" जन जागृती "स्कूल चले हम" अभियान के तहत चलो-चलें, देख लें अब हमारी क्या पहचान : मो. तारिक  | New India Times

मोहम्मद तारिक, भोपाल, NIT; ​"मिल बाँचे" जन जागृती "स्कूल चले हम" अभियान के तहत चलो-चलें, देख लें अब हमारी क्या पहचान : मो. तारिक  | New India Timesमध्य प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि जागृत करने के लिए उन्हें पढ़ने के हेतु प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रदेश की समस्त शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला में “मिल बाँचे मध्यप्रदेश” का कार्यक्रम 18 फरवरी 2017 को अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठनों से संबंधता प्राप्त सामाजिक संस्था पीस इंडिया प्रदेश अध्यक्ष मो. तारिक ने म.प्र. शासन की वेबसाइट पर कराया पंजीयन, उन्हें स्वीकृति प्रदान कर स्कूल आवंटित किया गया है ! जाएंगे पढ़ाने जहां वह पूर्व में शिक्षा ग्रहण किया था !

 पीस इंडिया एनजीओ प्रदेश अध्यक्ष मो. तारिक ने बताया कि यह सबसे अधिक मेरे लिए हर्ष का विषय है कि सरकार ने इस जन जागृति अभियान से मेरा सपना/मेरा ख्वाब पूरा होने जा रहा है ! और मध्य प्रदेश के ही नहीं पीस इंडिया पूरे देश के नागरिकों से आह्वाहन करता है कि यह प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति नागरिकों के प्रति और भारतीय समाज के प्रति अपने कर्तव्यों अपने उत्तर दायित्वों का निर्वहन करते रहना चाहिए ! 

पीस इंडिया पुनः आह्वाहन करता है कि हमको सरकारों का ही मुंह नहीं देखना चाहिए, सिर्फ सरकारों की ही जवाब देही नहीं प्रत्येक नागरिक को कुछ घंटे निकाल कर यह भूल जाना चाहिए कि वे राष्ट्रपति है, प्रधानमंत्री है, मुख्यमंत्री है, मंत्री है, सांसद है, विधायक है, चेयरमैन है, अधिकारी व कर्मचारी, उद्योगपति हो या व्यवसाई, बस वह उस स्कूल का पूर्व विद्यार्थी है जो आज उस शिक्षा के मंदिर की बदौलत ही किसी मुकाम पर है तो क्यों न हो कि वहां आज उस प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला की टाट-पट्टी पर स्थान ग्रहण कर स्मरण करें उस पल का जिस समय वह यहां शिक्षा ग्रहण करने आता था जहां से वे शिक्षा ग्रहण कर आज बुलंदिया छू रहा है !

…… करिए थोड़ा इंतजार देखिए कल क्या होता है 

                     “अब तो वैचारिक द्वंद हैं।”

                  @मो. तारिक (स्वतंत्र लेखक)

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article