6 लाख करोड़ मोदी ने 50 बड़े लोगों को दे रखा है। अगर यही पैसा उत्तर प्रदेश को दिया होता तो आज यूपी अपने पैरों पर खड़ा होता: राहुल गांधी;   रायबरेली में चुनावी सभा को राहुल गांधी और प्रियंका ने किया संबोधित | New India Times

मोहम्मद सलमान, रायबरेली (यूपी), NIT​​ 6 लाख करोड़ मोदी ने 50 बड़े लोगों को दे रखा है। अगर यही पैसा उत्तर प्रदेश को दिया होता तो आज यूपी अपने पैरों पर खड़ा होता: राहुल गांधी;   रायबरेली में चुनावी सभा को राहुल गांधी और प्रियंका ने किया संबोधित | New India Timesरायबरेली में आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी साथ-साथ चुनावी मैदान में उतरे। इस दौरान राहुल गांधी ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा, लेकिन कुछ फिल्मी अंदाज में। राहुल ने पीएम मोदी को फिल्म बनाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी जहां भी जाते हैं वहां वादे कर आते हैं। 2014 में मोदी ने पूरी फिल्म बनाई। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की डीडीएलजे की तरह। मोदी ने झूठे वादे किए और कहा सब कुछ सही हो जाएगा लेकिन ढ़ाई साल बाद वो शोले फिल्म की तरह गब्बर बन गए। 
राहुल गांधी ने मोदी द्वारा बनारस और बिहार में भी किए गए वादों को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि बनारस से और गंगा मां से मोदी ने कहा कि मैं बनारस का बेटा हूं। 2014 में मोदी ने कहा कि मैं बनारस का बदल दूंगा। मेरे पास मोदी के वादों की लिस्ट हैं। बनारस में फ्री इंटरनेट का क्या हुआ। सोलर लैंप के वादे का क्या हुआ। किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं होता। बिहार में भी वादा किया था। स्पेशल पैकेज की बात की थी। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।​ 6 लाख करोड़ मोदी ने 50 बड़े लोगों को दे रखा है। अगर यही पैसा उत्तर प्रदेश को दिया होता तो आज यूपी अपने पैरों पर खड़ा होता: राहुल गांधी;   रायबरेली में चुनावी सभा को राहुल गांधी और प्रियंका ने किया संबोधित | New India Timesराहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप सौदेबाजी कर रहे है। आप चाहें तो 15 मिनट में किसानों का कर्ज माफ कर सकते हैं, लेकिन आप तो सौदा कर रहे हैं, किसान मर जाए, दब जाए, आपको कोई फर्क नहीं पड़ता।

कांग्रेस उपाध्यक्ष आगे बोले, मोदी ने कहा हिंदुस्तान गन्दा है सफाई करनी है। मैं जा रहा हूँ अमरीका, तब तक तुम लोग साफ करो। नोटबंदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि नोटबंदी के बाद मोदी ने 1200 करोड़ रुपए माल्या को माफ़ किया। 6 लाख करोड़ मोदी ने 50 बड़े लोगों को दे रखा है। अगर यही पैसा उत्तर प्रदेश को दिया होता तो आज यूपी अपने पैरों पर खड़ा होता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article