पीयूष मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT;
सिवनी जिला के अरी थाने में पदस्थ एएसआई गौरव धुर्वे पर दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि अरी थाने में पदस्थ एएसआई गौरव धुर्वे बीती देर रात एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपनी कार में सवार होकर घर से निकले थे। रास्ते में मात्र श्री अपार्टमेंट के सामने दो बाइकों पर सवार 4 लोगों ने उनकी कार रोकी और उनसे विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देख एएसआई गौरव धुर्वे ने अपना मोबाइल फोन निकालकर पुलिस की 100 डायल को फोन लगाने की की कोशिश की जिसपर बाइक क्रमांक MP 22 MF 4827 पर सवार एक युवक ने एएसआई का मोबाइल छीना और अपने पास में रखी बियर की बोतल से एएसआई गौरव धुर्वे के सिर पर हमला कर दिया, अचानक हुए इस हमले में गौरव धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें सिवनी के जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवार चारों लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
गौरव धुर्वे (घायल एएसआई) ने बताया कि मैं बीती देर रात एक विवाह समारोह में शामिल होने अपनी कार लेकर जा रहा था तभी रास्ते मे 2 बाइकों पर सवार 4 लोगो ने मेरी कार रोकी और मुझसे विवाद करने लगे, जिसे देखते हुए मैंने अपने मोबाइल से 100 डायल को फ़ोन लगाने की कोशिश की लेकिन बाइक सवार एक युवक ने मेरा मोबाइल छीन ली और दूसरे युवक ने पास में रखी बीयर की बोतल मेरे सिर पर मार दी जिससे मेरे सिर में गंभीर चोट आई और मैं बेहोश हो गया।
