शराब की लत से मजबूर एक पुलिस कर्मी, दो बार निलंबित होने के बाद भी नहीं छूट रही है शराब की लत | New India Times

संदीप तिवारी, पन्ना (मप्र), NIT; 

शराब की लत से मजबूर एक पुलिस कर्मी, दो बार निलंबित होने के बाद भी नहीं छूट रही है शराब की लत | New India Times​”थोड़ी सी जो पी ली है चोरी तो नही की है”, जी हां बिल्कुल सच सुन रहे हैं आप “एपी गजब है सबसे अजब है”, एमपी शुमार ऐसे ही नही हुआ है। जनाब यहाँ शराब की लत के कारण आदमी अंधा हो कर अपने कर्तव्यों को भी भूल जाता है। हाल में छतरपुर में पदस्थ आरक्षक विजय सिंह ने जब शराब की लत के कारण अपनी सेवा में लापरवाही की तो उसको निलंबित कर दिया गया। कुछ समय बाद उसे बहाल कर पन्ना कोतवाली भेज दिया गया। लेकिन विजय यहां भी नहीं सुधरा। रविवार को उसने इतनी शराब पी ली की वो चल भी नहीं पा रहा था। नशे में धुत शिवराज सिंह का यह सिपाही सड़क पर ही गिरा पड़ा। लेकिन शराब के नशे में भी वो पुलिसिया रौब झाड़ता रहा और लोगों को डराता रहा। हालांकि जब मीडिया का कैमरा सामने आया तो उसकी हालत खराब हो गई। विजय सिंह का बैच नंबर 10 है। हद तो यह है कि यहां पन्ना आने के बाद भी वो सस्पेंड हो गया और लूप लाइन में पन्ना पुलिस लाइन में पदस्थ है।

By nit