आस्था के नाम पर शोषण: सैय्यद सालार मसूद दरगाह बहराइच के प्रबंधन कमेटी पर शोषण व मारपीट का आरोप, चढावा न चढाने पर हो रही है मारपीट व बदसलूकी | New India Times

फराज अंसारी, बहराच (यूपी), NIT; ​आस्था के नाम पर शोषण: सैय्यद सालार मसूद दरगाह बहराइच के प्रबंधन कमेटी पर शोषण व मारपीट का आरोप, चढावा न चढाने पर हो रही है मारपीट व बदसलूकी | New India Timesउत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की प्रसिद्ध दरगाह सैय्यद सालार मसूद के आस्ताने पर जायरीनों के शोषण व मारपीट का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। आये दिन चढ़ावे के नाम पर जायरीनों के आर्थिक शोषण व बदसलूकी आम बात हो गईं है। कुछ दिन पूर्व ही फैज़ाबाद से आये एक मान्यता प्राप्त पत्रकार से चढावा न देने पर बदसलूकी का मामला थमा भी नही था कि 25 मार्च रविवार को अक़ीक़ा में चढ़ावा न देने पर श्रावस्ती जिले के दो सके भाइयों से मारपीट का मामला सामने आया है। मोहम्मद सिराज (30) व मोहम्मद रियाज पुत्र रोज अली निवासी बरगदही ग्राम विश्वापुर थाना इकौना ने थाना दरगाह शरीफ थाने में लिखित तहरीर देते हुए दरगाह कमेटी पर चढावा न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बेटे का अक़ीक़ा कराने आये दो सगे भाइयों ने NIT संवाददाता को बताया कि पहले कमेटी ने कुर्बानी के नाम पर 201 रुपये की रसीद काटी और जबरन 500 रुपये की मांग की। आरोप है कि अतरिक्त पैसे न देने पर कमेटी के लोगों ने अभद्रता की और दोनों को मार कर लहूलुहान कर दिया ।मामले की शिकायत थाना दरगाह में दर्ज करवाई गई है।

इस सम्बंध में जब थाना दरगाह एसओ आर पी यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष में मारपीट की घटना सामने आई है, मामले की छानबीन की जा रही है।

By nit

One thought on “आस्था के नाम पर शोषण: सैय्यद सालार मसूद दरगाह बहराइच के प्रबंधन कमेटी पर शोषण व मारपीट का आरोप, चढावा न चढाने पर हो रही है मारपीट व बदसलूकी”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.