मध्य प्रदेश के भिंड जिले में ओलों की बरसात, दो किसानों की मौत,  हजारों बीघा फसल बर्बाद | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​मध्य प्रदेश के भिंड जिले में ओलों की बरसात, दो किसानों की मौत,  हजारों बीघा फसल बर्बाद | New India Timesभिंड जिले में प्रकृति ने एक बार फिर जम कर प्रकोप बरसाया है जिसमें किसानों की हजारों बीघा सरसों की फसल को चौपट हो गई है और साथ ही तेज आंधी से ईटों की दीवार गिरने दो किसानों की मौत हो गई है।

 आज रात करीब आठ बजे तेज आधीं औऱ बारिश के साथ जम कर ओले बरसे। ओलों का कहर जिले के रोन, महोना औऱ मेहगांव तहशील के कई गांवों, गाता, गितोर, कैमोखरी अमायन, सिरसी, कैरोरा, कतरोल, चिरोल गांव में बरपा हुआ। कई जगह तो सौ ग्राम से दो सौ ग्राम तक ओले गिरे जिससे सरसों की फसल खेतों में ही तबाह हो गई। इलाके में हुई ओला बृस्टि का जायजा लेने के लिये मेहगावं तहसीलदार अशोक गोबाडिया, एसडीऔपी विमल जैन औऱ स्थानीय बीजेपी बिधायक चौधरी मुकेश सिंह इलाके में पहुंचे औऱ खेतों मे उतर कर बर्बाद हुई फसल का बरसते पानी मे जायजा लिया। कलेक्टर इलैया राजा टी ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को कल के दिन में किसानों के हुये भारी नुकसान का जायजा हर किसान के खेत तक पहुंच कर रिपोर्ट देने के आदेश दे दिये हैं।​मध्य प्रदेश के भिंड जिले में ओलों की बरसात, दो किसानों की मौत,  हजारों बीघा फसल बर्बाद | New India Timesइतना ही नहीं अटेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरीपुरा ग्राम के समीप शाम लगभग 6:30 बजे तेज आंधी आने से ईटों की दीवार गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। मरने वालों की पहचान राम स्वरूप पुरवंशी(50) व राम सिंह कुशवाहा (52) के रूप में हुई है। रामस्वरूप ने 4 माह पहले खेतोंरपर बोर करवाया था जोकि निर्माण कार्य के लिए ईटें मंगवा कर रखी थी। रात को तेज आंधी आने से ईटों की दीवार गिरने से मृत्यु हो गई। नरीपुरा के ग्रामीण जनों ने देखते ही 100 को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिण्ड पहुंचाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article