21 साल बाद हत्या का आरोपी यूपी से हुआ गिरफ्तार | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

21 साल बाद हत्या का आरोपी यूपी से हुआ गिरफ्तार | New India Times

वर्ष 2005 में दर्ज हत्या के एक पुराने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 21 साल से फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई की टीम ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, विरार पुलिस स्टेशन में वर्ष 2005 में हत्या (धारा 302) और साक्ष्य मिटाने (धारा 201) का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में दिलीप तुकाराम चव्हाण (30) की हत्या कर शव को खाड़ी किनारे फेंक दिया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।
मामले की दोबारा जांच शुरू करते हुए क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी का सुराग लगाया। इसके बाद टीम ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दबिश देकर आरोपी को 25 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश सुरेश सोनकर (41), निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच आपसी जान-पहचान थी और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.