मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा स्थित नंबर-8 भारत कॉलरी ओपन कास्ट खंती को लेकर डुंगरिया, खापा, स्वामी, पनारा, जुन्नारदेव, कोल्हिया सहित आसपास के ग्रामीण लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लोगों के मन में सवाल था कि आखिर भारत कॉलरी ओपन कास्ट खंती कब शुरू होगी।
खंती का ठेका पहले ही हो चुका था, लेकिन ठेकेदार की ओर से कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही थी। अब ग्रामीणों का इंतजार लगभग खत्म होता दिखाई दे रहा है। पिछले लगभग एक सप्ताह से भारत कॉलरी ओपन कास्ट खंती से पानी निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद भारत कॉलरी ओपन कास्ट खंती में पूर्ण रूप से कोयला उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। खंती के चालू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार बढ़ने के आसार हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

