शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

सोनभद्र जनपद के घोरावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पगिया निवासी अशफाक अहमद पुत्र सनाउल्ला खान ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस में दर्ज नाम की त्रुटि सुधार के लिए शपथ पत्र प्रस्तुत किया है। यह शपथ पत्र सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) सोनभद्र को संबोधित करते हुए दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक के ड्राइविंग लाइसेंस में नाम “ASHFAK S/O SANULLA” अंकित है, जबकि उनके आधार कार्ड में सही नाम “ASHFAK AHMAD S/O SANAULLA KHAN” दर्ज है। आवेदक ने शपथ पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि दोनों नाम एक ही व्यक्ति के हैं तथा आधार कार्ड में दर्ज नाम को सही मानते हुए ड्राइविंग लाइसेंस में संशोधन किए जाने का अनुरोध किया है।
बताया गया कि उक्त शपथ पत्र को विधिवत नोटरी से सत्यापित भी कराया गया है।

