नपा गुना ने सफाई कर्मचारियों को वितरित किए गर्म कपड़े और ट्रैकसूट | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

गुना नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता द्वारा सफाई योद्धाओं, गैंगमैन आदि कर्मचारियों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर एवं ट्रैकसूट वितरित किए गए।

आज प्रातः नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने शहर के जोन क्रमांक एक एवं दो के सफाई योद्धाओं और गैंगमैनों को ट्रैकसूट तथा महिला कर्मचारियों को गर्म स्वेटर वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों से वितरित की गई ड्रेस नियमित रूप से पहनने का अनुरोध किया। साथ ही नगर पालिका के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार को निर्देश दिए कि वितरण किए जा रहे कपड़ों का विधिवत स्टॉक पंजी संधारित किया जाए।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने बताया कि विगत वर्ष सफाई कर्मचारियों को दो जोड़ी यूनिफॉर्म एवं गर्म कपड़े वितरित किए गए थे। इसी क्रम में इस वर्ष भी सभी सफाई कर्मचारियों को गर्म कपड़े एवं ट्रैकसूट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा सफाई योद्धाओं को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय-समय पर प्रदान की जाती हैं, जिनमें गमबूट, ग्लव्स, सुरक्षा उपकरण, साबुन आदि शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.