लखनऊ में चमकी भागलपुर की बेटियां: आरुषि और शिखा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बढ़ाया जिले का मान | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, भागलपुर/लखनऊ, NIT:

लखनऊ में चमकी भागलपुर की बेटियां: आरुषि और शिखा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बढ़ाया जिले का मान | New India Times

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) पार्थ सारथी सेन शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को भविष्य का निर्माता बताते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में बिहार के भागलपुर जिले के छात्रों का दल भी शामिल हुआ, जिसमें जिले की दो होनहार छात्राओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

लखनऊ में चमकी भागलपुर की बेटियां: आरुषि और शिखा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बढ़ाया जिले का मान | New India Times

जगदीशपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल सैनी की छात्रा आरुषि भारती और सुल्तानगंज प्रखंड के मिडिल स्कूल शांति देवी मुरारका की छात्रा शिखा ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। दोनों छात्राओं ने बताया कि वे अपने-अपने स्कूलों में ‘बाल संसद’ के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उनकी प्रभावी प्रस्तुति ने वहां मौजूद शिक्षाविदों और छात्रों को प्रभावित किया।

सीखने और सिखाने का अनूठा मंच
कार्यक्रम के दौरान ACS पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को एक-दूसरे से सीखने का शानदार अवसर प्रदान करते हैं। भागलपुर की आरुषि और शिखा को भी विभिन्न राज्यों के छात्रों से संवाद करने तथा उनके अनुभवों से सीखने का मौका मिला। उन्होंने जाना कि नेतृत्व केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों के स्कूलों में भी छात्र अपनी मेहनत और लगन से बड़ा बदलाव ला रहे हैं।

By nit