भागलपुर डीएम नवल किशोर चौधरी ने किया फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण, 1 हेक्टेयर में अनुमानित उपज 21.44 क्विंटल | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में डीएम नवल किशोर चौधरी ने अगहनी धान (कतरनी किस्म) के फसल कटनी (क्रॉप कटिंग) प्रयोग का निरीक्षण किया।

कटनी प्रयोग 10×5 मीटर क्षेत्र में किया गया, जिसमें 10.820 किलोग्राम दाना प्राप्त हुआ।
प्राप्त वजन के आधार पर प्रति हेक्टेयर 21 क्विंटल 440 किलोग्राम (21.44 क्विंटल) अनुमानित उपज आंकी गई।

निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार एवं स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि फसल कटनी प्रयोग के आधार पर ही आपदा की स्थिति में फसल क्षति का मुआवज़ा निर्धारित किया जाता है।

By nit