भारतीय संवैधानिक महासंघ द्वारा 76वां संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारतीय संवैधानिक महासंघ द्वारा 76वां संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया | New India Times

भारतीय संविधानिक महासंघ के तत्वाधान में अम्बेडकर परिसर, अम्बेडकर तिराहा पर 76वां संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला महासचिव एडवोकेट देवेंद्र वर्मा ने बताया कि SC, ST, OBC एवं Minority समाज के सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एड. श्री रामेश्वर सिंह ठाकुर, एड. विनायक प्रसाद शाह तथा विशेष अतिथि डॉ. भंते जे आनंद जी की उपस्थिति में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और बिरसा मुंडा के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

एड. विनायक प्रसाद शाह द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा सभी ने संविधान की शपथ ली। तत्पश्चात सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकजुटता पर विशेष जोर दिया। विभिन्न समाजों के जिला अध्यक्षों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में SC, ST और Minority समुदाय के प्रमुख लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि एड. रामेश्वर सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में संविधान की विभिन्न धाराओं को विस्तारपूर्वक उदाहरणों के साथ समझाया तथा सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय में चल रहे प्रकरणों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलिमा बागड़े ने की तथा आभार प्रदर्शन महासंघ के अध्यक्ष श्री एस.बी. सोनटक्के ने किया। उन्होंने सभी आमंत्रित संगठनों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा जिला व पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर एक मंच पर आने की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्री देवेंद्र खांडेकर एवं एडवोकेट देवेंद्र वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से—
नसीम पाशा, एड. बलदास डेहरिया, प्रहलाद कुशरे, नामदेव सरोदे, राजकुमार साखरे, ममता सहारे, संतोषी गजभिए, रानू डेहरिया, श्याम विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, मनोज सोनी, लोकेश डेहरिया, संजय वर्मा, राजेश दौड़के सहित महासंघ के अध्यक्ष एस.बी. सोनटक्के, महासचिव देवेंद्र वर्मा, सचिव देवेंद्र खांडेकर, भीमराव सोमकुंवर, एस.एल. बारमार्टे, दीपक बागड़े, शिव मंडराह, मोहरू पटेल, मदन बरखाने, आज़म भाई एवं अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

सभी अतिथियों को भारतीय संविधान का मोमेंटो भेंट किया गया। यह भारतीय संवैधानिक महासंघ पूर्णतः गैर-राजनीतिक संगठन है। उक्त जानकारी महासंघ के मीडिया प्रभारी आकाश कोचे द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article