नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन गौशाला और नालियों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र ने मघई टोला स्थित निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय निर्माण कार्य की स्थिति को देखा, सम्बंधित को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण कराए।

नगर आयुक्त महोदय डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर महानगर क्षेत्र में स्थित नालियों की बेहतर सफाई व्यवस्था रखने के विशेष निर्देश दिए गए है। निर्देशों के अनुपालन  महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों द्वारा विशेष अभियान लगाकर नालियों की साफ-सफाई की, जिसका निरीक्षण।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय नालियों की सफाई कार्यों को देखा गया। सम्बंधित को निर्देशित किया गया कि नालियों की सफाई उपरांत निकलने वाले मलवा आदि को भी तत्काल उठवा दिया जाए, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article