गुढ़ विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज़: तीन दिन में सत्यापन पूरा करने के निर्देश : जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

गुढ़ विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज़: तीन दिन में सत्यापन पूरा करने के निर्देश : जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में गुढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यदि बीएलओ, ग्राम रोजगार सहायक और अन्य कर्मचारी मिलकर प्रयास करें, तो तीन दिन में मतदाताओं का सत्यापन लक्ष्य के अनुसार पूरा किया जा सकता है।

गुढ़ विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज़: तीन दिन में सत्यापन पूरा करने के निर्देश : जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल | New India Times

कलेक्टर ने बताया कि अधिकांश बीएलओ के पास लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध है, जिसके आधार पर मैपिंग की जा चुकी है। इन मतदाताओं से तीन दिनों में गणना पत्रक प्राप्त कर उन्हें डिजिटाइज कराएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक और ग्राम पंचायत सचिव गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन में बीएलओ का सहयोग करें।

गुढ़ विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज़: तीन दिन में सत्यापन पूरा करने के निर्देश : जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल | New India Times

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चुनाव से भी अधिक महत्वपूर्ण है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा 4 दिसंबर से पहले यह कार्य हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा किया जाना अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी 4 दिसंबर तक केवल मतदाता सूची से संबंधित कार्य पर ही ध्यान दें।

कलेक्टर ने कहा कि जो मतदाता मैपिंग में शामिल हैं, उनके गणना पत्रक बीएलओ स्वयं भरें और मतदाता या परिवार के किसी भी वयस्क सदस्य से हस्ताक्षर करवाएं। फोटो या आधार संख्या उपलब्ध हो तो दर्ज करें, अन्यथा अनिवार्य जानकारी पर ध्यान केंद्रित करें। 40 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सत्यापन सरलता से हो जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि 2003 के बाद विवाहित महिलाओं के माता-पिता और दादा-दादी के नाम मायके की 2003 की मतदाता सूची से प्राप्त किए जाएँ। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ऐसी महिलाओं से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एकत्रित करें।

आगामी तीन दिनों में 70 प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 200 गणना पत्रक डिजिटाइज करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम तहसील कार्यालयों में डिजिटाइजेशन के लिए कम से कम 10 कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम तैनात करेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक डिजिटाइजेशन कार्य संभालेंगे और ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, पंच तथा ग्रामीणों का भी सहयोग ले सकते हैं।

कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनके जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी स्वयं मॉनीटरिंग करें। यदि कोई कर्मचारी लापरवाही करता है तो तत्काल कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। बैठक में एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी और जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस आशीष दुबे ने गणना पत्रक भरने और डिजिटाइजेशन प्रक्रिया के सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया गया।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह बघेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक, डिप्टी कलेक्टर आर.के. सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) नयन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा, डीपीसी विनय मिश्रा, तहसीलदार गुढ़/रायपुर कर्चुलियान/गोविंदगढ़, नायब तहसीलदार, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, बीएलओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.