मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार एवं श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर एवं सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय मनकक्ष विभाग एवं जन जागृति संस्था एवं नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती फौज़िया सोडावाला के द्वारा सीडब्ल्यूएसएन (CWSN) बालक छात्रावास बुरहानपुर का भ्रमण किया गया।
इस छात्रावास में निवासरत मुख-बधिर एवं दृष्टिबाधित बालकों की शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों की जांच की गई एवं बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार परामर्श दिया गया। सांकेतिक भाषा के माध्यम से मार्गदर्शन हेतु छात्रावास अधीक्षक श्रीमान किशोर चौहान द्वारा बच्चों को समझाइश दी गई।
इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य था—
बच्चों के शारीरिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाना
मानसिक संतुलन एवं मनोबल को मजबूत बनाए रखना
छात्रावास के वातावरण में रह रहे बच्चों को भावनात्मक सुरक्षा उपलब्ध कराना।
कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 25 छात्रों की शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जांच तथा परामर्श किया गया।
बालकों एवं अधीक्षक को मानसिक एवं भावनात्मक सहायता के लिए ‘मनहीत’ एवं ‘टेली मानस’ हेल्पलाइन – 14416 की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्क्षण सहायता उपलब्ध हो सके।
दूरस्थ गांवों से आए, परिवार से अलग रह रहे तथा शारीरिक व मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे इन बच्चों को शिक्षा अर्जन के लिए प्रेरित करते हुए मानसिक स्वच्छता, आत्मविश्वास, तनाव नियंत्रण एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में मनकक्ष विभाग जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की टीम एवं समाजसेवी संस्था एवं नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती फौज़िया सोडावाला एवं छात्रावास अधीक्षक श्रीमान किशोर महाजन एवं छात्रावास में निवासरत बालक उपस्थित रहे।

