अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ के नेतृत्व में, समाजवादी सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के दूरदर्शी कार्यकाल में तराई अंचल में उच्च शिक्षा के लिए स्थापित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह दिवस पर सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की ओर से श्री अखिलेश यादव के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।श्री मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सिद्धार्थनगरवासियों को यह याद दिलाता है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में श्री अखिलेश यादव द्वारा किया गया ऐतिहासिक कार्य अतुलनीय है।
यह विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर के इतिहास में एक अमिट हस्ताक्षर के रूप में सदैव अंकित रहेगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में बजहा चौराहे के आसपास के गांवों में जागरूक नागरिकों के बीच “सिद्धार्थ विश्वविद्यालय धन्यवाद एवं आभार अभियान” केंद्रित स्मारिका का वितरण किया गया।
द्वितीय चरण में टीचर्स कॉलोनी, शोहरतगढ़ में शिवपति डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो. एम. एन. सिंह, प्रो. खेदन सिंह, तथा शिवपति इंटर कॉलेज के श्री श्याम देव यादव को समाजवादी साहित्य, स्मारिका और उपहार भेंट किए गए। सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बताया कि वे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के शिलान्यास और उद्घाटन के साक्षी रहे हैं।
उन्होंने श्री अखिलेश यादव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना से बुद्ध की ज्ञान परंपरा पुनः प्रवाहमान हुई है। बीते 9 वर्षों में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने बस्ती मंडल सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरने का कार्य किया है।इस भगीरथ प्रयास के लिए तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय की भी सराहना की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री मुरलीधर मिश्रा (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), जिला महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल कलाम आज़ाद, जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ गोपाल फौजी, राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा अजय चौरसिया, शादाब, अभिनय कुमार, घनश्याम यादव, संदीप साहनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
