पुलिस स्मृति दिवस पर बुरहानपुर पुलिस ने किया शहीदों को नमन, खकनार व निंबोला में रंगोली और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री अंतरसिंह कनेश तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के नेतृत्व में 26 अक्टूबर 2025 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर थाना खकनार एवं निंबोला में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

थाना खकनार परिसर में “शहीदों के नाम रंगोली” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों द्वारा शहीद पुलिस जवानों के नाम एवं उनके बलिदान को रंगोली कला के माध्यम से भावनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्तव्य पथ पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के साहस और समर्पण को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

वहीं, थाना निंबोला के नेतृत्व में बस स्टैंड निंबोला पर नागरिकों के मध्य शहीद पुलिस जवानों के फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। जहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के जीवन, कर्तव्य और देश सेवा के योगदान की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव, थाना प्रभारी निंबोला श्री राहुल कांबले, पुलिस अधिकारी एवं समस्त पुलिस बल उपस्थित रहे। सभी पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ पालन करते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article