बवाना में हुआ कोमल खत्री स्मृति स्केटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन | New India Times

फैज़ान, खान, नई दिल्ली, NIT:

कोमल स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय स्केटर कोमल खत्री के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली के बवाना स्थित कोमल खत्री स्केटिंग रिंक में कोमल खत्री स्मृति स्केटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया।

संस्था के सचिव कर्मबीर खत्री एवं कार्यक्रम की संयोजिका निर्मला चहल ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभाशाली स्केटिंग खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। निर्मला चहल ने कहा कि चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने गति, संतुलन, अनुशासन और साहस का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। उपस्थित दर्शकों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

कर्मबीर खत्री ने कहा कि कोमल खत्री स्मृति स्केटिंग चैंपियनशिप का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं की खेल प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करना तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मभूषण महाबली सतपाल ने इस अवसर पर कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष अजीत खत्री ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत, दिल्ली किसान मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी, निगम पार्षद अंजू अमन, स्मिता कौशिक, शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. भरत झा, समाजसेवी सुनील जैन, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, कोमल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सुरेंद्र बंसल, राजेश गोयल, पवन गुप्ता, खिलाड़ियों के अभिभावक, खेल प्रशिक्षक, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.