मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर में भारत पेंशनर समाज संगठन इकाई ताला मुकुंदपुर का सम्मान समारोह भगवान जगन्नाथ की धारा में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ डॉ. राम सरोज दुबे और शांत दूध के मुख्य आतिथ्य में, तथा पेंशनर्स समाज के जिला अध्यक्ष लालमन सिंह की अध्यक्षता में मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन से हुआ।

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुर के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं लोकगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह में अमरपाटन, स्कूल गम, कस्टर, आमीन, जमुना सहित अन्य स्थानों के सैकड़ों पेंशनर उपस्थित रहे।

विजय राज सिंह बघेल, राम सिंह बघेल, महावीर प्रसाद शर्मा एवं महेश प्रसाद तिवारी को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रिका प्रसाद, डॉ. राम सरोज दुबे, रघुनाथ पांडेय और भ्रमण विवेक द्विवेदी की उपस्थिति रही।
कविता पाठ द्वारा सदस्यों एवं आमजन को अत्यंत प्रभावित किया गया। स्थानीय साहित्यकार सीता शरण गुप्त ने मुकुंदपुर की ऐतिहासिक एवं भौगोलिक संरचना प्रस्तुत की। भगवत प्रसाद शुक्ला, राजेंद्र सिंह, गोवर्धन त्रिपाठी और जिला अध्यक्ष लालमन सिंह ने उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन भारत पेंशनर समाज इकाई ताला के अध्यक्ष दिनेश सिंह बघेल द्वारा किया गया। छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में राजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए सुझाव दिया कि आने वाले वर्ष में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
