बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने निकले सीएमओ, सीएचसी सहित दो बाढ़ राहत चौकियों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने निकले सीएमओ, सीएचसी सहित दो बाढ़ राहत चौकियों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

जिले में आई बाढ़ के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं का जमीनी जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ समेत श्रीनगर और खमरिया की बाढ़ राहत चौकियों का औचक निरीक्षण किया। प्रसूताओं को समय से पहले डिस्चार्ज करने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वहीं, बाढ़ राहत चौकियों पर स्वास्थ्य सेवाएं और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने निकले सीएमओ, सीएचसी सहित दो बाढ़ राहत चौकियों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

मंगलवार की दोपहर करीब 1:20 बजे सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फूलबेहड़ पहुंचे। सीएमओ ने रिकॉर्ड में पाया कि पिछले 48 घंटे में 6 संस्थागत प्रसव कराए गए थे, लेकिन प्रसूताओं को समय से पहले ही घर जाने की अनुमति दे दी गई थी। इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती माताओं और उनके परिजनों की काउंसलिंग कर उन्हें 48 घंटे तक डॉक्टरों की देखरेख में रहने के लिए प्रेरित करें, ताकि उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा मामला मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई उपयुक्त न मिलने पर सीएमओ ने संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब किया। इसके अलावा, ओपीडी में डॉक्टरों द्वारा अपने रजिस्टर में मरीजों का उपचार दर्ज न करने को लेकर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, जननी सुरक्षा वार्ड, पैथोलॉजी और एनसीडी क्लीनिक का सघन निरीक्षण किया। एनसीडी क्लीनिक पर तैनात स्टाफ नर्स और काउंसलर को स्पष्ट निर्देश दिए कि फॉलो-अप रजिस्टर के अनुसार मरीजों को फोन कर बुलाएं और उन्हें नियमित दवा दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का दवा लेने का समय है, उन्हें बुलाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएमओ ने औषधि वितरण कक्ष के पास खड़े मरीजों से भी बातचीत की। मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाइयां मिल रही हैं। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा 109 मरीजों को देखा गया, जबकि योग प्रशिक्षक द्वारा 36 लोगों को योगाभ्यास कराया गया और उन्हें संबंधित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।

सीएचसी फूलबेहड़ का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ दोपहर करीब 2:00 बजे बाढ़ राहत चौकी श्रीनगर पहुंचे। यहां सीएचओ अनीता कुमारी व आशा नीलम देवी मुस्तैदी से काम करती मिलीं और मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही थीं। इसके बाद करीब 2:35 बजे वह बाढ़ राहत चौकी खमरिया पहुंचे, जहां सीएचओ कालिंदी व आशा मनोरमा देवी द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाढ़ राहत स्वास्थ्य शिविर में दी जा रही सेवाओं पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.