मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
बैहर-जनजातीय कार्य विभाग की विभागीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बैहर(बालाघाट) में गत दिवस संपन्न हुई।इस प्रतियोगिता में विभाग के चार क्षेत्र क्रमशः दक्षिण क्षेत्र,पश्चिम क्षेत्र,मध्य क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता मिनी एवम जूनियर वर्ग (बालक/ बालिका ) में संपन्न हुई।दक्षिण क्षेत्र से 20 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बैडमिंटन 17 वर्ष बालिका वर्ग में पी एम श्री विद्यालय देलाखारी की होनहार खिलाड़ी अनुष्का हनवंशी का चयन शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सागर के लिए हुआ है।चयनित खिलाड़ी 70वी शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सागर में आगामी 16 से 19 सितंबर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।खिलाड़ी के चयन पर सहायक आयुक्त और जिला क्रीडा अधिकारी अनुरोध शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा एवम संस्था के समस्त शिक्षको ने अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी है।

