जनहित की आवाज बने अजय बोरेले का हुआ भव्य सत्कार, पुष्पकुंज की सड़क पूर्ण कराने में निभाई अहम भूमिका | New India TimesOplus_131072

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

जनहित की आवाज बने अजय बोरेले का हुआ भव्य सत्कार, पुष्पकुंज की सड़क पूर्ण कराने में निभाई अहम भूमिका | New India Times

सामाजिक सरोकार, धार्मिक गतिविधियों और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने वाले पांढरकवड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अजय डालूरामजी बोरेले का हनुमान व्यवस्थापन समिति की ओर से सत्यनारायण लेआउट एवं पुष्पकुंज सोसायटी परिसर में भव्य सत्कार किया गया। समिति ने उन्हें मानचिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान का गौरव किया।
अजय बोरेले पिछले करीब 10-12 वर्षों से नागरिकों की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर लगातार आवाज उठाते आ रहे हैं। जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने, अनाथाश्रम में सेवाभावी उपक्रम चलाने, जरूरतमंद अनाथ बालिका के निवास एवं शिक्षा की व्यवस्था करने, मरीजों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रही है।

पुष्पकुंज की सड़क के लिए लंबे समय तक किए प्रयास


पुष्पकुंज परिसर की सड़क के विकास कार्य को पूर्ण कराने में अजय बोरेले द्वारा किए गए प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की गई। लंबे समय से नागरिकों की मांग को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष लगातार प्रयास किए, जिसके बाद सड़क का विकास कार्य पूरा हुआ। सड़क का काम पूर्ण होने पर परिसर के नागरिकों एवं हनुमान व्यवस्थापन समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। विकास कार्य में सहयोग करने वाले ठेकेदार संजय चिद्दरवार का भी समिति की ओर से सत्कार किया गया।
सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अजय बोरेले ने कहा कि पुष्पकुंज परिसर में रहने की शुरुआत से ही वे पिछले 10-12 वर्षों से नागरिकों की समस्याओं और विकास कार्यों के लिए प्रयासरत हैं। करीब दस वर्ष पूर्व भी नागरिकों के सहयोग से परिसर की सड़कों के कांक्रीटीकरण के लिए प्रयास किया गया था, जिसमें सफलता मिली थी।
उन्होंने कहा कि अब तक किए गए कार्य किसी एक व्यक्ति के प्रयास का परिणाम नहीं हैं। नागरिकों का सहयोग, सहभागिता, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही उनकी वास्तविक ताकत है। उन्होंने सड़क विकास कार्य को सार्वजनिक निर्माण विभाग, यवतमाल के माध्यम से पूरा कराने में सहयोग देने वाले वर्तमान कार्यकारी अभियंता शिरभाते तथा पूर्व अधीक्षक अभियंता एवं कार्यकारी अभियंता मैत्रे, होतवणी और मळपल्लीकर के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही ठेकेदार संजय चिद्दरवार को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

सम्मान से समाजसेवा की जिम्मेदारी बढ़ी

अजय बोरेले ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है। नागरिकों का प्रेम, सहयोग, सहभागिता, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सम्मान से उन्हें समाजसेवा के कार्यों को और अधिक ईमानदारी एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है।
कार्यक्रम का संचालन पद्माकर वैद्य ने किया। उन्होंने अजय बोरेले के सामाजिक, धार्मिक एवं सेवाभावी कार्यों तथा नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष देविदास देऊळकर ने अजय बोरेले को मानचिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया, जबकि समिति सचिव संजय ठाकरे ने ठेकेदार संजय चिद्दरवार का सत्कार किया।
कार्यक्रम में महिलाओं सहित परिसर के नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समिति के कार्यकारिणी सदस्य रामभाऊ घोटकर, पराग सवालाखे, मुकेश पोपट, प्रकाश लिंगवार, बालासाहेब खोडके, परिमल देशपांडे, गिरी साहब, मोहनरावजी ढोले एवं गोविंदराव कट्यारमल सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।

ऋषि पंचमी पर निकली गजानन महाराज की पालखी

ऋषि पंचमी के अवसर पर गजानन महाराज की पालखी भी निकाली गई। भक्तिमय वातावरण में पालखी समारोह संपन्न हुआ। इसके बाद हनुमान व्यवस्थापन समिति की ओर से महाप्रसाद का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह, पालखी और महाप्रसाद कार्यक्रम में नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.