मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उड़ीसा से अवैध गांजे की तस्करी की जा रही बड़ी खेत को शाहजहांपुर एस ओ जी, थाना तिलहर व एसटीएफ मेरठ पुलिस ने पकड़ा, हिमाचल प्रदेश का सुभाष सिंह गिरफ्तार। 9 सितंबर की रात में जयवीर सिंह एसटीएफ प्रभारी मेरठ की सूचना पर एस टी, एफ की टीम व धर्मेंद्र सिंह एसओजी प्रभारी और राकेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने डीसीएम आयसर कंटेनर PB 10EH5750 से चावल की भूसी से भरे कट्टो के नीचे 9 बोर प्लास्टिक में 132 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया। जिसका कुल वजन दो कुंतल 71 किलो 400 ग्राम किया बरामद, पुलिस ने चालक सुभाष सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम लड़ौदी थाना नूरपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश को किया गिरफ्तार।
चालक ने पूछ ताछ में बताया कि यहां गांजा मैं राहुल निवासी ब्रह्मपुर उड़ीसा से लेकर आया हूं, यह गांजा मेरे साथी सनम मिश्रा पुत्र राजनलाल मिश्र निO बरेली जनपद व मेरा है, या माल मुझे अपने साथी सनम मिश्रा के यहां मोहल्ला दुबे रेस्टोरेंट बरेली पहुंचना था हम लोग यह माल ₹1500 प्रति किलो के हिसाब से खरीद कर लाते हैं और इसे आसानी से 3500 से ₹4000 प्रति किलो के हिसाब से बेच देते हैं हम लोग यह काम लंबे समय से कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को भेजा जेल।
