मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
सरस्वती शिक्षा परिषद, मध्यप्रदेश (महाकौशल प्रांत) द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, जुन्नारदेव के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नई तदर्थ समिति का गठन किया गया है। परिषद के प्रदेशीय सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह समिति 1 अगस्त 2026 से अगले आदेश तक विद्यालय के संचालन का दायित्व संभालेगी।
गठित समिति में शंकरलाल सेन को अध्यक्ष, मनीष साहू को उपाध्यक्ष, नरेश वर्मा को सचिव एवं व्यवस्थापक, अनिल साहू को सह सचिव एवं सह व्यवस्थापक तथा विशाल नागलिंगम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजेंद्र वर्मा, दिनेश अग्रवाल, संतोष रघुवंशी, सतीश पांडे, अरुण दत्त मिश्रा एवं काशीराम झरबड़े को समिति का सदस्य बनाया गया है।
नई तदर्थ समिति के गठन से विद्यालय के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं संस्कार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे सरस्वती शिशु मंदिर की मूल भावना, आदर्शों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए विद्यालय को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के अपने उद्देश्य की ओर और अधिक प्रभावी ढंग से अग्रसर करेंगे। उन्होंने अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों एवं नगरवासियों से भी विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है।

