गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 इनामी अभियुक्त मुख्तार अहमद गिरफ्तार | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 इनामी अभियुक्त मुख्तार अहमद गिरफ्तार | New India Times

थाना करमा पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मुख्तार अहमद पुत्र स्व0 नसीरूद्दीन निवासी कुड़वा उर्फ ऊंचगांव थाना खीरी जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 30 वर्ष लगातार फरार चल रहा था, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में दिनांक-10.09.2025 को थाना थाना करमा पुलिस द्वारा वांछित व 25000 रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त मुख्तार अहमद उपरोक्त को गिरफ्तार कर, विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह उ0नि0 जितेन्द्र कुमार थाना करमा ,उ0नि0 जयराम सिंह हे0का0 संदीप सिंह ,हे0का0 विनोद यादव ,का0 शैलेन्द्र प्रकाश थाना करमा जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.