‘गज़नी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा | New India Times

इमरान खान, भुसावल/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

‘गज़नी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा | New India Times

फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 4 अगस्त 2026 को अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रदीप रावत ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं, लेकिन उन्हें खास पहचान आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ में निभाए गए खलनायक के किरदार से मिली। इसके अलावा ‘लगान’ और ‘सरफरोश’ जैसी चर्चित फिल्मों में भी उनके अभिनय को काफी सराहा गया।
फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टेलीविजन पर भी अपनी अलग छाप छोड़ी। लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा के उनके किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।
उनके निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदीप रावत के निधन से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में गहरा शोक है। उनके दमदार अभिनय और प्रभावशाली व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.