थांदला में जनसंवाद के जरिए उठीं नगर की समस्याएं, पार्षद राजू धानक बोले: विकास कार्यों में देरी से सरकार की छवि हो रही प्रभावित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला में जनसंवाद के जरिए उठीं नगर की समस्याएं, पार्षद राजू धानक बोले: विकास कार्यों में देरी से सरकार की छवि हो रही प्रभावित | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला नगर के वार्ड क्रमांक 9 के जागरूक एवं सक्रिय पार्षद तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू धानक ने नगर की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि जनसंवाद केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि नगर की वास्तविक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो।

थांदला में जनसंवाद के जरिए उठीं नगर की समस्याएं, पार्षद राजू धानक बोले: विकास कार्यों में देरी से सरकार की छवि हो रही प्रभावित | New India Times

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्ड और नगर से जुड़ी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुरूप उनका निराकरण किया जा सके।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत 5 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे नगर परिषद थांदला में जनसंवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जागरूक नागरिक नगरहित से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव और समस्याएं रखेंगे।

राजू धानक ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी को दिए गए पत्र में वार्ड क्रमांक 9 के रहवासियों की ओर से प्रमुख समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए हैं।

प्रमुख मांगें एवं समस्याएं:

1. पूर्व सीएमओ द्वारा मध्य प्रदेश शासन की गाइडलाइन के अनुसार ड्रोन सर्वे के आधार पर वर्ष 2025 में संपत्तिकर बढ़ाया गया। इसके बाद न तो शासन का कोई नया आदेश जारी हुआ और न ही इस संबंध में नगर परिषद या पार्षदों को जानकारी दी गई। इससे नगरवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है और लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इससे मध्य प्रदेश सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है।

2. वार्ड क्रमांक 9 की अयोध्या बस्ती में पिछली एवं वर्तमान परिषद द्वारा सड़क और नाली निर्माण स्वीकृत किए जाने के बावजूद आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ। वहीं शांति कॉलोनी में कायाकल्प योजना के तहत बनी सड़क एक महीने के भीतर उखड़ने लगी, जिससे लोगों को धूल और मिट्टी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने घटिया निर्माण की जांच कर सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।

3. ढोली मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य पिछली परिषद में स्वीकृत हुआ था तथा वर्तमान परिषद में भी इसे मंजूरी मिली। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा लगभग तीन वर्ष पूर्व भूमि पूजन किए जाने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

4. वर्तमान बस स्टैंड का नाम महान क्रांतिकारी टंट्या मामा के नाम पर रखकर उसका नवीनीकरण किए जाने की मांग भी की गई है।

राजू धानक ने कहा कि नगर की इन समस्याओं को लेकर वे जनसंवाद के बाद मीडिया से भी चर्चा करेंगे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.