व्यापम गवाह ने न्यायालय से गवाह मुक्त किए जाने की लगाई गुहार;  सरकार और आरएसएस के दबाव में पुलिस सुरक्षा के नाम पर प्रताड़ना का आरोप | New India Times

सदीप शुक्ला, ग्वालियर, NIT; ​व्यापम गवाह ने न्यायालय से गवाह मुक्त किए जाने की लगाई गुहार;  सरकार और आरएसएस के दबाव में पुलिस सुरक्षा के नाम पर प्रताड़ना का आरोप | New India Timesव्यापम घोटाला मामला में गवाहों की हत्या और सरकार व आर एस एस के दबाव में पुलिस सुरक्षा के नाम पर प्रताड़ित किए जाने के आरोप के साथ एक गवाह ने कोर्ट से गवाह मुक्त किए जाने की मांग की है जिससे व्यापम घोटाला केस में नया मोड़ आ गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राहुल यादव कस में आज RTI  एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी की व्यापम कोर्ट में पेशी हुई, जिसमें RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी ने व्यापम के सभी प्रकरणों की गवाही से मुक्त किये जाने का कोर्ट में आवेदन दिया है।

 व्यापम घोटाला मामला में गवाहों की लगातार हो रही हत्या के मामले में कोर्ट में पेशी हुई, जिसमें राहुल यादव केस को रखा गया था, जिसमें आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी ने व्यापम मामले से जुड़े सभी प्रकरणों की गवाही से उन्हें मुक्त किये जाने का कोर्ट में आवेदन दिया है जिसको लेकर आज उनको कोर्ट में पेश होना था। आरटीआई कार्यकर्ता आशीष ने अपने आवेदन में सरकार और आरएसएस के दबाव में पुलिस सुरक्षा के नाम पर प्रताड़ना का भी जिक्र किया है। इसलिए इस मामले को हाई प्रोफाइल लोगों से मिल रही धमकियों और सुरक्षा के नाम पर हो रहे खिलवाड़ समेत 11 बिंदुओं को आधार बनाया गया है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article