राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया ने बताया कि पुलिस थाने में सूचना मिली थी कि बालाजी स्टोन क्रेशर की खदान में एक महिला मृत पड़ी है,मौके पर जाकर देखा तो करीब 40 फीट गहरी खदान में महिला मृत पाई गई जिसकी शिनाख्त गुलाब बाई पति खिलन गौड़ 63 साल निवास ग्राम हथखोह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और एक दिन पहले घर से गायब हो गई थी। शनिवार की सुबह 10 बजे स्टोन क्रेशर की 40 फीट गहरी खदान में मृत देखी गई जिसके पैर टूट गए थे। पुलिस ने मर्ग के कायम का जांच शुरू कर दी है।
