ई अटेंडेंस योजना को एक साथ समस्त शासकीय विभागों में प्रारंभ किए जाने संबंध में दिया गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

ई अटेंडेंस योजना को एक साथ समस्त शासकीय विभागों में प्रारंभ किए जाने संबंध में दिया गया ज्ञापन | New India Times

राज्य शिक्षक संघ ब्लॉक तिरला के आह्वान पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तिरला मेंं समस्त शिक्षक, शिक्षिका एकत्रित होकर ई अटेंडेंस योजना को एक साथ प्रदेश के समस्त शासकीय विभागों में प्रारंभ किए जाने संबंधित ज्ञापन विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शिक्षकों के लिए “हमारे शिक्षक” एप्प के माध्यम से ई अटेंडेंस योजना प्रारंभ कि जा रही है। प्रदेश का समूचा शिक्षक संवर्ग प्रदेश सरकार कि मंशानुरूप लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ देकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को राष्ट्र में प्रमुख पंक्ति में लाने का प्रयास कर रहा है, इस ईमानदारी और समर्पण का सुखद परिणाम यह रहा है,कि बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालयों का प्रदर्शन उत्तम रहा हैं। माननीय मात्र शिक्षकों के लिए सरकार का ऐसा कदम गुरू पद कि गरिमा को आहत करता हैं। राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के माध्यम से प्रदेश का समूचा शिक्षक समाज आपसे आग्रह करता है कि ई अटेंडेंस योजना को प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों पर एक साथ लागू किया जाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.